jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 सितंबर को, होंगे कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 सितंबर को होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिये जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार यानी 1 सितंबर 2022 को अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय में होगी।

यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। कैबिनेट की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्‍ताव विभागों की ओर से भेजे जा चुके हैं।