झारखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा रद्द

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस सत्र में आयोजित होने वाले 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। इसकी जानकारी मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउसिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाले 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।