लायंस कैपिटल सरकारी स्कूल के बच्चों को देगा छाता

झारखंड
Spread the love

  • संगठन का पदस्‍थापन समारोह 29 जुलाई को

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल की सत्र 23-24 की द्वितीय डायरेक्टर की बैठक गोपाल कॉम्प्लेक्स में 22 जुलाई को हुई। इसकी अध्यक्षता शैलश अग्रवाल ने की। इसमें उपस्थित बोर्ड के सदस्यों ने नए सत्र के पदस्थापना समारोह करने पर चर्चा की। तय हुआ कि 29 जुलाई को संध्या 6.30 बजे से होटल रेडिशन ब्लू में पदस्थापना समारोह होगा।

लायंस कैपिटल की सचिव आस्था किरण ने बताया कि‍ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस के जिलापाल कमल जैन होंगे। इसके अलावा प्रथम जिलापाल सीमा वाजपेयी, द्वितीय ज़िलापाल संजय कुमार और राहुल वर्मा, रांची में अलग-अलग क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

पदस्थापना सामरोह मे लायंस कैपिटल क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित नई टीम शपथ ग्रहण करेंगी। रांची कैपिटल की ओर से सरकारी स्कूल के बच्चों, रांची के आसपास गांव और ज़रूरतमंदों के बीच 1100 छाता बांटने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बरसात में होने वाली बीमारियों से बचने के लिये जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

लायंस कैपिटल के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने बताया कि‍ लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल किसी भी सार्वजनिक पहल और सामुदायिक सेवा में सहायता प्रदान करने में हमेशा अग्रणी रहा है। यह जानकारी लायंस कैपिटल की मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।

बैठक में जोन चेयरपर्सन प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज मिढ़ा, उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, दीपक लोहिया, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा व गोपाल अग्रवाल, पंकज पियूष श्रीवास्तव  व अन्य सदस्य उपस्थित थे।