भाकपा नेता सुभाष मुंडा हत्‍याकांड मामला, नगड़ी थाना प्रभारी सस्‍पेंड

झारखंड
Spread the love

रांची। भाकपा नेता सुभाष मुंडा हत्‍याकांड में रांची एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्‍होंने नगड़ी थाना प्रभारी को तत्‍काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। रोहित कुमार नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं। हत्‍याकांड के खिलाफ आदिवासी मूलवासी संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।

सुभाष मुंडा हत्याकांड के विरोध में नारो बाजार टांड़ के पास रांची गुमला मुख्य मार्ग को नगड़ी में जाम कर दिया। बंद का नगड़ी में व्‍यापक असर दिख रहा है। आवागमन ठप कर दिया गया है।

उधर, पोस्‍टमार्टम के बाद सुभाष मुंडा का शव दलादली चौक के पास लाया गया है। उनका अंतिम संस्‍कार 12 बजे तक होगा।

बतातें चलें कि 26 जुलाई को माकपा की राज्य कमेटी सदस्य और भारत की जनवादी नौजवान सभा के नेता सुभाष मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने रांची के दलादली चौक पर स्थित आफिस में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुभाष मुंडा की उम्र 30 वर्ष थी।

सुभाष ने माकपा प्रत्याशी के रूप में हटिया विधानसभा से दो बार और मांडर विधानसभा के लिए हुए हाल ही के उप चुनाव में लड़ा था।

माकपा ने हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए रांची पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री से मांग की कि अविलंब एसआईटी का गठन कर सुभाष मुंडा के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।