आईआईएमसी एलुमनाई मीट ‘कनेक्शंस’ में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी

झारखंड
Spread the love

  • रांची एसएसपी किशोर कौशल और सीयूजे के डॉ देवव्रत सिंह सम्मानित

रांची। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (ईमका) के झारखंड चैप्टर ने राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार रात वार्षिक मिलन समारोह ‘कनेक्शंस-2023’ का आयोजन किया। इसमें झारखंड के विभिन्‍न जिलों से संस्‍थान के पूर्ववर्ती विद्यार्थी जुटे। ईमका के तत्‍वावधान में समारोह का आयोजन हर वर्ष देश-विदेश में होता है।

समारोह की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर की महासचिव मनीषा सिंह ने की। इसमें झारखंड के वि‍भिन्‍न जिलों और संस्‍थान में कार्यरत आईआईएमसी के पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संस्थान के पूर्व छात्र और रांची के एसएसपी किशोर कौशल और झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक डॉ देवव्रत सिंह को सम्मानित किया गया। सेंट्रल कमेटी की ओर से रितेश वर्मा और ईमका के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल कार्यक्रम में शामिल हुए।

इनके अलावा कार्यक्रम में नुपूर नूतन, मनीषा सिंह, प्रणव प्रत्युष, राजेश कुमार, कुमार राजेश, किशोर कुमार, विशाल जैन, वर्षा रानी तिर्की, मोनिका मरांडी, पूजा उरांव, अनुपम राणा, मुकुल तयाल, आनंद दत्त, अमन मरांडी, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रमेश भगत, निरज कुमार, रंजीत कुमार, विवेकानंद सिंह, समीर बोई, मनीषा मिंज, मनीष कुमार, किशोर कुमार और अन्य शामिल हुए।

बैठक का संचालन रितेश वर्मा और धन्यवाद चैप्टर के कोषाध्याक्ष संतोष उरांव ने किया। मीट में समय-समय पर एक दूसरे से मिलते-जुलते रहने और समाज में जरूरतमंदों का सहयोग करते रहने पर सहमति बनी।