स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में योग दिवस मनाया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में 21 जून को योग दिवस मनाया गया। इस बार के थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने ऑनलाइन योग किया।

सभी कक्षा के बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। वृक्षासन, ताड़ासन, भ्रामरी, गोमुखासन आदि किए। इससे होने वाले लाभ के बारे में जाना। साथ ही, योग से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। इसमें बच्चों ने बहुत रुचि से भाग लिया।

बच्चों ने स्लोगन लिखकर विभिन्न योग मुद्राओं के चित्र बनाए। पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम का समापन ॐ की ध्वनि के उच्चारण और शांति पाठ के साथ हुआ।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने योग को पूर्ण चिकित्सा पद्धति बताया। कहा कि यह शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए।