UP : इस भाजपा नेता की पेट्रोल पंप सहित 11 करोड़ की संपत्त‍ि कुर्क

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

मुजफ्फरनगर (UP)। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां के एक भाजपा नेता की पेट्रोल पंप सहित 11 करोड़ की संपत्त‍ि कुर्क की गई है। इस मामले में मुजफ्फरनगर के 8 स्थानों पर कार्रवाई हुई।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता की 11 करोड़ 17 लाख 30 हजार की संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें पेट्रोल पंप, 87 बीघा बाग, 1 कॉलेज ग्राउंड भी शामिल है।

दोषी भाजपा नेता का नाम अनिल राठी है। वे 4 बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उनके खिलाफ 2003 में दर्ज हुए मुकदमे में बड़ी कार्रवाई हुई है।

अनिल राठी के खिलाफ शराब के ठेके पर नकली शराब बेचने का भी केस था। पुलिस ने 14 (1) के तहत गैंगस्टर में कार्रवाई की।

बदमाश सुशील मूंछ पर भी इस मामले में कार्रवाई हो चुकी है। मुजफ्फरनगर के 8 स्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई।