Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 6 जून, 2023

मेष

व्यवस्था कर रहे लोग किसी पर आंख बंदकर भरोसा नहीं करें। भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढाएंगे। कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले तो उसे अपने तक सीमित रखें।

वृष

दिन सामान्य रहने वाला है। कामों के प्रति सावधान रहना होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से कोई नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे। कोई भूमि, भवन आदि से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

मिथुन

दिन मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सेवा आदि से कार्य से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करेंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। विपक्षियों से सावधान रहने की आवश्कता है। नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्रम करने की योजना बना सकते हैं।

कर्क

दिन सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अत्यधिक मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में किसी से भी कोई वादा नहीं करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह

दिन आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से खुशी होगी। करीबियों की बात सुनेंगे। किसी काम को भाग्य के भरोसे ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते है। किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या

दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि दिखाएंगे। आलस्य त्याग कर आगे बढ़ना होगा। कोई सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। परिवार का कोई सदस्य सलाह मशवरा करने आ सकता है। भाई व बहनों से मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधि में रुचि रखेंगे।

तुला

दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। घर के कामों पर पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिसे तुरंत जॉइन कर सकते हैं।

वृश्चिक

दिन मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख व समृद्धि बढ़ेगी। ऐशो आराम की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु

दिन अनुकूल रहने वाला है। लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य को कोई बात बुरी लग सकती है। अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अपनों के लिए कुछ बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे। व्यापार के लिए कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। माता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मकर

पारिवारिक रिश्ते में एक नई ऊर्जा लेकर दिन आने वाला है। आय के एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच विचार कर लें। करियर को लेकर सक्रियता रखेंगे। मनोबल बढ़ा रहेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। किसी संपत्ति को बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे थे तो वह रंग लाएगा।

कुंभ

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग तैयारी से आगे बढ़ें। किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने के कारण घर में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

मीन

भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से खुशी होगी। आध्यात्म के मामलों में सावधानी से आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में जितनी उम्मीद थी, उतना फल नहीं मिलने से खुशी होगी। कला और कौशल में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में साथियों के साथ विश्वास बनाए रखना होगा। घर में किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)