today’s horoscope : 26 जून, 2023
मेष
घर में सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार करेंगे। निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र की साजसज्जा बढ़ाने के लिए तोड़-फोड़ भी करा सकते है। महिलाओं का मन बाहर घूमने का रहेगा। इस कारण घरेलू कार्य बेमन से ही करेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से जरूरतों की पूर्ति आराम से हो जाएगी। महिलाओं को भी गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। पूर्व नियोजित यात्रा पर्यटन की योजना शारीरिक अथवा किसी अन्य कारण से निरस्त करनी पड़ेगी। इससे सन्तानें निराश होंगी। धर्म क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे।
वृष
आर्थिक कार्यों में संयम नहीं रख सकेंगे। कम समय में अधिक लाभ कमाने के चक्कर में हाथ आया लाभ भी निकल सकता है। प्रलोभन से बच कर रहें। आवश्यकता अनुसार धन लाभ बैठे बिठाये भी हो सकता है। महिला कोई उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा की पात्र बनेंगी। आर्थिक कारणों से किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्याह्न के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी। थोड़ा आराम अवश्य करें। बुजुर्ग लोग शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगे। फिर भी हिम्मत नहीं हारेंगे।
मिथुन
दिन व्यर्थ के झगड़ों एवं बहस के कारण अशांति से व्यतीत होगा। घर में भाई बंधुओं से धैर्य की कमी के चलते किसी ना किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। मामूली बात को बढ़ाने से परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर अनिर्णायक स्थिति के कारण हाथ से निकलने की आशंका अधिक है। व्यवसाय में सोचने में वक्त खराब नहीं करें। जो भी निर्णय लेना है, शीघ्र ही लें। कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। महिलाओं को भी गुस्से पर काबू रखने की अधिक आवश्यकता है। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है।
कर्क
धन कोष में वृद्धि होगी, लेकिन लापरवाही भी कुछ अधिक ही रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में टालमटोल का नतीजा हानिकर हो सकता है। आर्थिक कार्य में कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएंगे, परन्तु धैर्य नहीं त्यागे। कर्म करते रहे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चों में भी वृद्धि होगी। फिर भी तालमेल बना रहेगा। महिलाएं कुछ अनैतिक मांग पूरी करने के लिए घर का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी।
सिंह
दिन अनुकूल रहेगा। किसी इच्छा के पूर्ण होने से मन दिन भर प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ गलतफहमी हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने से व्यवधान आने से बचेंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग दोनों कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे। इससे सफलता निश्चित मिलेगी, परन्तु अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए विभिन्न युक्तियां लगानी पड़ेंगी। सरकारी कार्य भी थोड़े प्रयास से पूर्ण हो सकते है। धन लाभ आशानुकूल रहेगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे। शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
कन्या
दिन के आरंभिक भाग में धन लाभ होगा, परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण संचय नहीं कर पाएंगे। दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यों में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे। धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों से कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है। नौकरी पेशा को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने के प्रसंग बनेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं।
तुला
सोची हुई योजनाएं विफल रहेंगी। कार्य क्षेत्र अथवा घर में हानि होने के योग बन रहे है। प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। व्यापार में निवेश अथवा वस्तुओं पर खर्च नहीं करें। व्यवसायी वर्ग संतोषी वृति अपनाने से ही मानसिक रूप से शांत रह सकते हैं। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी, जिससे सुकून से बैठने का समय नहीं मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चों में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाएं अल्प साधनों से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी।
वृश्चिक
दिन भी शुभफलदायी रहेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर लंबे समय तक लाभ देने वाले सौदे हाथ लग सकते है। व्यवसायी वर्ग की मानसिकता जोखिम वाले कार्यों से शीघ्र पैसा बनाने की रहेगी। इसमें सफल भी रहेंगे। भाई-बंधुओं का सहयोग अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। सन्तानों की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यों में धन खर्च होगा, लेकिन लाभ नहीं मिलेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे। मित्र मंडली में खर्च करने पर खुशामद होगी।
धनु
दिन बेहतर साबित होगा। दिन के आरंभ में किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने की संभावना बनेगी। इसके मध्याह्न तक पूर्ण होने की संभावना है। आपके संपर्क में जो भी आएगा, वह कुछ ना कुछ खुशियां ही देकर जाएगा। व्यवहार कुशलता से काम बना लेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्याह्न तक उलझन बढ़ाएगा। इसके बाद धन की आमद होने से स्थिति सुधरेगी। नए अनुबंध पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाएं अकारण ही क्रोध कर सकते है। धैर्य बनाये रखें।
मकर
मन आध्यात्म की ओर स्वयं ही आकर्षित होगा। ज्योतिष एवं अन्य गूढ़ रहस्यों को जानने की लालसा रहेगी। पूजापाठ टोन टोटको पर विश्वास करेंगे। इनपर समय एवं धन भी खर्च होगा। सार्वजिनक क्षेत्र पर नए व्यावहारिक संबंध बनेंगे, परन्तु घर के सदस्यों की बात नहीं मानने के कारण अनुपयोगी ही रहेंगे। कभी आकस्मिक उछाल कभी उदासीनता रहने से कार्य व्यवसाय में अनिश्चितता अधिक रहेगी। भाई-बंधुओं में कुछ समय के लिए अनबन गृहस्थ का वातावरण बिगाड़ेगी। किसी बुजुर्ग के सहयोग से स्थिति सामान्य बनेगी।
कुंभ
सेहत के दृष्टिकोण से दिन अशुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही स्वास्थ्य में विकार आने से किसी भी कार्य में उत्साह नहीं बनेगा। परिणाम स्वरूप सभी कार्य में विलंब होगा। भाग्य का साथ भी कम ही मिलेगा। गहरे जल अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें। व्यवसायी एवं नौकरी वाले अपूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे। फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। पति पत्नी में अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च सोच समझ कर ही करें।
मीन
दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। घर एवं बाहर सर्वत्र कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसायी वर्ग भी मनोवांछित लाभ पाने से उत्साहित रहेंगे। नौकरी वाले जल्दबाजी में कार्य करने के कारण गलती कर सकते है। आर्थिक लाभ पूर्वनियोजित के साथ ही अकस्मात भी होगा। दिन के पूर्वार्ध की अपेक्षा मध्याह्न के बाद का समय बेहतर रहेगा। धन की आमद होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओं की भावनाएं पल-पल में बदलेंगी, जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)