
Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। कई जगह आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।
तेज हवा चल सकती है
मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
इन जिलों में होगा असर
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पाकुड़, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, देवघर, गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।
आंधी-वज्रपात से ऐसे करें बचाव
गर्जन वज्रपात और आंधी के दौरान यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें। यह चोट या क्षति का कारण बन सकती है।
हवा के झोंके से पेड़ की डाली गिरने और बिजली के तार को क्षति की पहुंचने की आशंका रहती हैं। यदि इस दौरान बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। सुरक्षित स्थान में आश्रय लें।
आंधी के दौरान कम दिखार्ई दे सकता है। आंधी के बाद गिरे पेड़ की शाखाओं से सावधान रहें। बिजली की लाइनों से दूर रहें, क्योंकि वे अभी भी लाइव हो सकते हैं।
सीधे यहां से खबरें पढ़ें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं
।https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8