Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 17 जून, 2023

मेष

मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन

दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे। यह भविष्य के लिए फलदाई होगा। छोटे उद्योग वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कर्क

पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

सिंह

पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।

कन्या

कारोबार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। अनजान व्यक्ति अच्छा मुनाफा कराएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। माता मनपसंद का खाना बनाएंगी।

तुला

रुके हुए कार्यों को पूरा करने में ध्‍यान लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए फैसला सोच समझकर लें। पहले से चल रहे लोन की ईएमआई समाप्त होगी। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक

जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया काम फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। लोगों का सहयोग बना रहेगा।

धनु

कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में मिला व्यक्ति खास साबित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में काम करने वाले मददगार रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। किसी कार्य की योजना बनाएंगे। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे। दवा व्यापारियों को ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ

दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। विवाहितों को किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन में भाव आएगा। समस्याएं दूर होंगी।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। अविवाहित की किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)