स्‍कॉर्पियों ने पेड़ में मारी जोरदार टक्‍कर, बच्‍चे की मौत, चार घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के बरडीहा-मझिआंव मुख्य सड़क पर स्थित सलगा गांव के बरडीहा मोड़ पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। एक छोटे बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत दारिदह गांव निवासी भीष्म नारायण सिंह की काले रंग की क्लासिक एस 11 स्कार्पियो थी। यह कांडी की ओर जा रही थी। नींद में होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया। इससे सड़क किनारे एक आम के पेड़ से गाड़ी जा टकराई।

घटना की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। चालक भीष्म नारायण सिंह के साथ बैठे राहुल सिंह, अजय सिंह, नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छोटे बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना पाकर बरडीहा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।