लो हो गया खुलासा, धरती पर पहले अंडा आया या मुर्गा-मुर्गी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। वर्षों से बहस चल रही है कि धरती पर पहले अंडा आया या मुर्गा-मुर्गी। अब बहस पर विराम लग गया है। इसे लेकर खुलासा हो गया है। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी और नानजिंग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इसका खुलासा किया है।

यूनाइटेड किंडम की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी और चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इसे लेकर नया दावा किया है। उनके मुताबिक धरती पर पहले अंडा नहीं, बल्कि मुर्गा-मुर्गी आए थे।

यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि हजारों साल पहले मुर्गा-मुर्गी ऐसे नहीं थे। जैसे आज हैं, वे अंडे नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से बच्चे को जन्म देते थे।

रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि बाद में इसमें परिवर्तन हुआ। मुर्गे-मुर्गियों की प्रजातियों में अंडे देने की भी क्षमता विकसित हो गई।