RU : एनएसएस स्‍वयंसेवकों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय (RU) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिशन लाइफ के अंतर्गत सिंगल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त अभियान 2 जून को चलाया। रांची के मोरहाबाद चलाए गए अभियान में स्‍वयंसेवकों ने साफ-सफाई की। लोगों को जागरूक किया।

आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पर्यावरण को प्लास्टिक द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके विरुद्ध जन जागरुकता कार्यक्रम चलाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों को पर्यावरण संकट को गंभीरता से लेकर आम जनता के बीच एवं शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया। पर्यावरण के इस भीषण संकट से बचने के लिए सभी को सामूहिक एवं सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है।

आज के प्लास्टिक मुक्त अभियान में मोरहाबादी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे हुए प्लास्टिक से निर्मित सामग्रियों के रैपर एवं प्लास्टिक आदि का संग्रह किया गया। आने जाने वाले राहगीरों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक भी किया गया। आज एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मोरहाबादी क्षेत्र से लगभग 50 से ज्यादा थैलों में एकल प्रयोग प्लास्टिक के कचरे का संग्रहण कर नगर निगम के बड़े डस्टबिन में डाला।

कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर आनंद, सौरभ सोनी, आस्था दीप, दीपक साहू, गोलू, स्वाति, शिवम, कामिनी, अजहर, खुशी, नैंसी, श्रेया, अंकिता, आरव, गुड्डी कुमारी, सौरभ दीप आदि का योगदान रहा।