रांची : रोजगार मेला में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बांटे नियुक्ति पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून, 2023 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। एक साथ देशभर के 43 केंद्रों पर आयोजित रोजगार मेले की इस छठी श्रृंखला में नवनियुक्त सदस्यों को प्रधानमंत्री ने संबोधित भी किया।

रांची केंद्र पर आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि कैबिनेट जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा थे। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। रांची केंद्र पर 151  नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग तथा गृह मंत्रालय आदि सहित विभिन्न विभागों में सरकार में शामिल होंगी।

विशिष्ट अतिथि राज्‍यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कांके विधायक समरी लाल, विधायक, वित्तीय सेवाएं विभाग के आर्थिक सलाहकार सुधीर श्याम, एसएलबीसी के जीएम मनोज कुमार, एसएलबीसी के डीजीएम रणवीर सिंह और बैंक ऑफ इंडिया के रांची अंचल के संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे।

स्वागत मनोज कुमार और धन्‍यवाद बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम भरत लाल पुनिया ने किया।