मोदी का 2024 में जाना तय : डी राजा

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • देश के तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट होन की अपील

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा कि वर्ष 2024 में मोदी का जाना तय है। मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है। वह 19 जून को रांची में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वह झारखंड में तीन दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान उन्‍होंने रामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन और दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक में हिस्‍सा लिया।

राजा ने कहा कि देश के तमाम विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के एजेंसियों से डराया जा रहा है। देश में महिला पहलवानों के साथ जो हरकत हुआ, पूरी दुनिया देखी। राष्ट्रपति को दरकिनार कर पार्लियामेंट का उद्घाटन किया गया। देश में तानाशाह की तरह मोदी सरकार काम कर रही है।

महासचिव ने कहा कि देश में 9 साल के सुशासन की ढिंढोरा पीटने वाली सरकार अपनी उपलब्धि गिना रही है।‌ उसकी उपलब्धि नोटबंदी जीएसटी, तालाबंदी, महंगाई, बेकारी, कोरोना काल में लाचारी है। इससे जनता ऊब चुकी है। इसीलिए आर पार की लड़ाई लड़ी जा रही है। 2024 में देश की जनता मोदी के विरोध में वोट देंगी।

राजा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने भी स्पष्ट किया है कि वह विपक्षी एकता बनाने के लिए प्रयासरत हैं। आरएसएस के झंडे पर चलने वाली मोदी की सरकार के विरोध में पूरे देश में विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। इसके लिए 23 जून, 2023 को पटना में तमाम विपक्षी पार्टियों जुट रही है।

पार्टी कार्यक्रम में आए राजा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नारा दिया है ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ संविधान बचाओ।’ इसके तहत पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर राष्ट्रीय सचिव के नारायणा एवं डॉ भालचंद्र कांगो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार, सिंह अधिवक्ता एके रसीदी, धर्मवीर सिंह मौजूद थे।