रांची। झारखंड की राजधानी रांची की ट्रैफिक में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों की छुट्टी स्थगित कर दी गई है। फिलहाल उन्हें छुट्टी नहीं मिलेगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
रांची ट्रैफिक एसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 23 फरवरी से 27 फरवरी, 2024 को जेएससीए स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच होना है। इसी तरह 23 फरवरी से 2 मार्च, 2024 को झारखंड विधानसभा परिसर में बजट सत्र आहूत है।
इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था ड्यूटी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 2 मार्च, 2024 तक यातायात में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी/कर्मी का अवकाश स्थगित किया जाता है। विशेष परिस्थिति में अद्योहस्ताक्षरी के द्वारा अवकाश स्वीकृत की जायगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8