Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, रहें सतर्क

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन जिलों में कल यानी 6 जून से लगातार लू चलेगी। इसे लेकर यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 जून को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने 6 और 7 जून को उत्तर-पूर्वी भागों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

8 और 9 जून तक ये स्थिति

मौसम केंद्र के मुताबिक 8 और 9 जून तक पूरे राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर लू चलने की आशंका है।

10 और 11 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।

गर्मी से ऐसे करें बचाव

  • दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बाहर निकले से बचें।
  • हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें।
  • यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें।
  • अपना सिर ढंके। कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
  • प्यास नहीं लगने पर भी पर्याप्त पानी पिए। (निर्जलीकरण यानी Dehydration से बचने के लिए)
  • श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें।
  • कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में करें।
  • बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृति और अवधि बढ़ाएं।
  • मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर के अंदर ही रखें।
  • पौधे व फसलों में सिंचाई करें।
  • हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्‍प्‍स जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचानें। चक्‍कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे।
  • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास या अस्पताल जाएं।

5 जून का जिलवार तापमान

यहां अन्‍य खबरें भी पढ़े

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।