JHARKHAND: ठाकुर मोटर्स के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत बेहद नाजुक

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के नया बाजार स्थित ठाकुर मोटर्स के मालिक संजीवानंद ठाकुर को बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने धैया -सुशनीलेवा हीरक रोड में गोली मार दी। घायल संजीवानंद ठाकुर को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायल संजीवानंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल (पश्चिम बंगाल) रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार संजीवानंद ठाकुर बरवाअड्डा कमल कटेसरिया के पीछे के रहने वाले हैं। नया बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। सूत्रों के हवाले से पता चला कि उन्हें एक गोली लगी है।

संजीव को गोली फ्लावर मिल रानी बांध धईया के पास मारी गई है। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। गोली मारने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

नया बाजार में सोमवार रात लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर संजीवानंद ठाकुर मेमको मोड़ अपने घर जा रहे थे। तभी धैया स्थित रामायण निवास के पास बाइक सवार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की। एक गोली संजीवानंद ठाकुर की पीठ में फंसी हुई है। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले।