CCL : मगध संघमित्रा में क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक, आरकेएमयू ने उठाये ये मुद्दे

झारखंड
Spread the love

चतरा। सीसीएल (CCL) के मगध संघमित्रा की क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक बचरा के अरुणोदय रेस्ट हाउस में हुई। यूनियन ने प्रबंधन के समक्ष मजदूरों की कई समस्याओं को उठाया। इसके निराकरण की मांग की। प्रबंधन ने सभी मांगों को गौर से सुना। बहुत जल्द इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

प्रबंधन की ओर से मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक एन नाथ, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, कार्मिक प्रबंधक मानिक कुजूर, परियोजना के उप कार्मिक प्रबंधक कुल्लू,  स्टाफ ऑफिसर सिविल भास्कर, डॉ नीरज, ईएंडएम के अधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।

बैठक में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर और जीएम यूनिट के सचिव प्रेमचंद उपस्थित थे। इस मीटिंग में दूसरी यूनियन के पदधारी भी उपस्थित थे।

इन समस्‍याओं को उठाया

कामगारों को एलएल दिया जाए।

सभी कामगारों को इंसेंटिव मिले।

महाप्रबंधक कार्यालय बचरा से हटाकर चमातु में शिफ्ट किया जाए।

सभी कांटा घरों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। शौचालय का निर्माण कराया जाए। सभी एसी दुरुस्त किया जाए। सुरक्षा प्रहरी दिया जाए।

परियोजना कार्यालय से लेकर कुल लूंगा मोड़ तक रास्ता बनाया जाए।

महिलाएं के लिए मगध परियोजना में कॉमन रूम बनाया जाए।

हजारीबाग एवं रांची से ड्यूटी के लिए बस चलाया जाए।

सभी को हाऊसिंग अलाउंस दिया जाए।

माइंस में रेस्ट शेल्टर बनाया जाए।

क्लर्क ग्रेड थर्ड की परीक्षा अभिलंब ली जाए।

मगध परियोजना के डिस्पेंसरी में महिला नर्स एवं महिला डॉक्टर की पोस्टिंग की जाए। एक और नया एंबुलेंस दिया जाए।

13 दिन के बकाया वेतन का भुगतान अभिलंब हो।

सभी कामगारों को समय पर तौलिया, वाटर बोतल, टोपी, जूता, टॉर्च दिया जाए।

सभी को समय से प्रमोशन दिया जाए।

सभी को क्वार्टर दिया जाए।