रांची के गायक आदित्‍य आनंद कल लेकर आ रहे हैं ‘रूठो ना’

झारखंड
Spread the love

रांची। गायक आदित्‍य आनंद का गाना ‘रूठो ना’ कल यानी 27 फरवरी ’23 को रिलीज होगा। आदित्‍य झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं। इस गाने में उनके को-सिंगर रियलिटी शो और बॉलीवुड सिंगर प्रियानी वाणी पंडित है।

आदिन ने बताया कि इस गाने को उन्‍होंने कंपोज किया है। आवाज उन्‍होंने और प्रियानी ने दी है। ये गाना सलीम-सुलेमान के म्यूजिक लेबल मर्चेंट रिकॉर्ड्स से रिलीज होगा।

आदित्‍य ने बताया कि वह प्रख्‍यात संगीताकर डॉ एआर रहमान की संगीत अकादमी केएम संगीत संरक्षिका से हिंदुस्तानी शास्त्रीय और साउंड इंजीनियर की डिग्री ली है।

यूट्यूब पर उसके कई बॉलीवुड कवर गाने को 7 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं। वर्ष, 2021 में आवारा और 2022 में साजना रिलीज किया। यह भारत के टॉप म्यूजिक मैगजीन और रेडियो चैनल रेड एफएम में रिलीज हुआ।

आदित्‍य के ‘रूठो ना’ के अलावा इस साल 4-5 और गाने आएंगे। इसमें उसने मशहूर गायक बेनी दयाल के बैंड के सदस्यों के साथ काम किया है। अपने नए रिलीज को लेकर आदित्‍य आनंद बेहद उत्‍साहित हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि श्रोता उन्‍हें पहले की तरह ही प्‍यार और आशीर्वाद देंगे।