सेल की किरीबुरू खदान में बड़ा हादसा, 100 टन का डंपर दुर्घटनाग्रस्‍त

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। सीमावर्ती क्षेत्र झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला अंतगर्त सेल संचालित किरीबुरू खदान में 4 जून की सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां 100 टन का डंपर (हालपेक) दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस घटना में डंपर चालक बाल बाल बचा।

जानकारी के अनुसार सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान में रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक 100 टन का डंपर प्लांट के हॉपर निकट दुघर्टनाग्रस्त हो गया और पलटी मार दिया। डंपर के सभी पहिये उपर हो गए गये। दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। सेल किरीबुरू के खान प्रबंधक घटना की जांच मे जुटे गए हैं।

इस दुघर्टना मे डंपर चालक के सर में चोट आई है। बताया जाता है कि उसके कंधे की हड्डी भी टूट गई। घायल चालक को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है। डंपर चालक का नाम नारायण सिरका बताया जा रहा है।