बैंक ऑफ इंडिया की जमुआ शाखा के प्रबंधक व सहायक प्रबंधक को दी विदाई

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। बैंक ऑफ इंडिया की जमुआ शाखा परिसर में विदाई समारोह का आयोजन कि‍या गया। शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी और सहायक शाखा प्रबंधक नंदलाल पासवान को विदाई दी गई। उनका प्रधान शाखा मुंबई स्थानांतरण हो गया है। बैंक की खरगडीहा शाखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मिर्जागंज शाखा प्रबंधक देवाशीष कुमार रॉय को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन पोबी पंचायत बीसी योगेश कुमार पाण्डेय ने किया।

बैंक अधिकारी संध्याकर सिंह, प्रखंड उप प्रमुख मो रब्बुल हसन रब्बानी, कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य महशर ईमाम, कांग्रेस नेता बीस सूत्री सदस्य सच्चिदानंद सिंह, आजसू नेता सह युवा संसद अध्यक्ष रोहित कुमार दास, भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिलाध्यक्ष मो आलम अंसारी, बीसी ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, वार्ड सदस्य दिलीप कुमार पासवान, सूड लाइफ के मो वसीम खान, कृष्ण मुरारी राय सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।

कहा कि‍ कर्तव्यनिष्ठ हर दिल अजीज शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी का सामंजस्य स्थापित कर कुशल प्रबंधकीय, नेतृत्व क्षमता अविस्मरणीय रहेगा। सहायक शाखा प्रबंधक नंदलाल पासवान ने एक अभिभावक कुशल मार्गदर्शन की भूमिका निभाई। इन दोनों की कमी खलेगी।

शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी ने कहा कि‍ जमुआ में सकारात्मक विचारधारा के लोग रहते हैं। आम, खास खाताधारक, बैंक स्टाफ, बीसी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता सभी का अपेक्षित सहयोग मिला। साढ़े तीन साल की कार्यावधि‍ में विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करने में कामयाब रहा।

सहायक शाखा प्रबंधक नंदलाल पासवान ने कहा कि‍ पदस्थापन, योगदान, स्थानांतरण व सेवानिवृति सरकारी सेवा का अभिन्न अंग होता है। हर्ष विषाद का मिश्रित माहौल था। दोनों के उत्तम स्वास्थ्य, पदोन्नति की कामना से विभिन्न पारितोषिक देकर विदाई दी गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय सहायक कामदेव सक्सेना, नरेश कुमार विश्वकर्मा, बैंक सखी गुड़िया कुमारी, राजकुमार राजू, बहादुर पंडित, वीरेंद्र कुमार बिंदु, मो कासिम अंसारी, संदीप वर्मा, रंजित वर्मा, पंकज कुमार, संजय कुमार, मो शाहबान, मो सिराज अंसारी, मो फिरोज, दिनेश वर्मा, पंकज वर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

उक्त अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया खरगडीहा शाखा के कार्यालय सहायक शिवानंद कुमार शर्मा, मो एनामुल, मो यूसुफ खान, मो नौशाद, मो जलाल अंसारी सहित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्‍यवसायी आदि मौजूद थे।