अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से होगी मुलाकात, इस मुद्दे पर हो सकती है बात

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपस्थित थे।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से एलजी को विशेष अधिकार दिए जाने के मसले पर गैर भाजपाई दलों से सहयोग मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि राज्यसभा में इससे संबंधित विधेयक के विरोध में सभी विपक्षी दल एक साथ आएं।

इसी क्रम में वे रांची में शुक्रवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मिशन 2024 के लिए भी वे समर्थन मांग सकते हैं।