झारखंड के साहिबगंज में हीरो हौंडा शो रूम में लूट के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत

झारखंड
Spread the love

साहिबगंज। बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज जिले से आयी है। जहां तालझारी थाने की हिरासत में बीती रात युवक देबू तुरी की मौत हो गई। पुलिस ने देबू को हीरो हौंडा शोरूम में लूट के मामले में हिरासत में लिया था।

बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को पूछताछ के लिए पुलिस ने देबू को हिरासत में लिया था। 24 फरवरी की शाम अचानक देबू तुरी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देबू की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वह विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं, सड़क जाम करने की भी आशंका है।