ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में घायल 950 यात्रियों को अस्पताल से मिली छुट्टी

झारखंड
Spread the love

ओडिशा। राहत भरी खबर ओडिशा के बालासोर से आयी है। शुक्रवार देर शाम हुए रेल हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 950 से ज्यादा लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हादसे में मारे गए यात्रियों में से 170 मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया, मृतकों के शवों को भेजने में परिवार की पूरी मदद की जा रही है।