St. Xavier’s College : विद्यार्थियों को दिए गए आत्मविश्वास को बढ़ाने के टिप्‍स

झारखंड
Spread the love

  • क्षमता निर्माण कार्यक्रम कौशल विकास और साक्षात्कार तकनीकों पर चर्चा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier’s College) के शिक्षा विभाग में एक दिवसीय सत्र का आयोजन शनिवार को किया गया था। इसमें क्षमता निर्माण कार्यक्रम कौशल विकास और साक्षात्कार तकनीकों पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सत्र 2021-23 के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक्सएलआरआई के आशीष सिंह अतिथि वक्ता थे। शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति एसजे ने अतिथि वक्ता का परिचय दिया।

शिक्षण साक्षात्कार के रूप में तैयार होने के लिए आवश्यक साक्षात्कार तकनीकों और कौशल के साथ सत्र की शुरुआत हुई। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के उपाय बताए गए। कक्षा में विद्यार्थियों से बातचीत करते समय आसन, हावभाव, चेहरे के भाव जैसी पूर्वापेक्षाएं को बहुत ही बारीकी से समझाया गया।

साथ ही, सीवी लिखने के प्रारूप की व्याख्या की गई। संवादात्मक परिणामों और सुनने की क्षमता पर एक मनोवैज्ञानिक परीक्षण आयोजित किया गया था। टीचिंग इंटरव्यू की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कुछ विद्यार्थियों का मॉक इंटरव्यू वक्‍ता द्वारा लिया गया। कम्युनिकेशन स्किल बढ़ाने और व्यक्तित्व निखारने के तरीके बताए गए।