Red-Zone

Ranchi : ये इलाके 3 दिन तक रेड जोन घोषित, इसकी मनाही, जानें वजह

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के कई इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। यह आदेश 24 से 26 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान उन इलाकों में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसका निर्देश रांची जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है।

एसएसपी ने किया घोषित

जानकारी हो कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक रांची दौरे पर हैं। रांची भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थाई रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रोन नियम 2021 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर निर्देश

रांची भ्रमण के इस क्रम में राष्ट्रपति राजभवन में रहेंगी। नव निर्मित उच्च न्यायालय एवं आईआईआईटी, नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। उग्रवादी एवं आतंकी गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उक्त स्थानों को रेड जोन घोषित किया गया है।

निम्न क्षेत्र हैं रेड जोन

धुर्वा स्थित नवनिर्मित उच्च न्यायालय भवन से 2 किलोमीटर, जेयूटी (आईआईआईटी) नामकुम से 2 किलोमीटर और राजभवन से 2 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। यह 24 मई से 26 मई, 2023 तक प्रभावी रहेगा।

ड्रोन का प्रचालन नहीं

रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन नहीं कर सकेगा।