व्हाइट पैंट के साथ सेक्सी ऑफ शॉल्डर टॉप में नजर आईं शहनाज गिल, मचा बवाल, देखें वीडियो

मुंबई देश मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। खबर फिल्मी है। बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने वालीं शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर खूब तगड़ी फैन-फॉलोइंग है।

एक्ट्रेस जब भी अपनी कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती हैं, तारीफ करने वालों की लाइन लग जाती है। वहीं शहनाज किसी पब्लिक प्लेस में स्पॉट होती हैं तो लुक्स से लेकर फैंस के साथ उनके बर्ताव के चर्चे चारों तरफ होते हैं। बीती रात भी शहनाज गिल ग्लैमरस अवतार में एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां से उनका नया वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल बीती रात मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं, जहां वह व्हाइट पैंट के साथ सेक्सी ऑफ शॉल्डर टॉप में नजर आईं। शहनाज गिल सेक्सी अदाओं के साथ-साथ अपनी खूबसूरत स्माइल से फैंस के दिलों पर जादू कर गईं।

शहनाज गिल ने बीती रात इवेंट के लिए स्टाइलिश और सेक्सी आउटफिट के साथ न्यूट्रल मेकअप और बालों को जूड़ा बनाकर स्टाइल किया था। शहनाज गिल का नया लुक देख फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। 

शहनाज गिल जितना अपनी ग्लैमरस अदाओं से दिल जीतती हैं, उससे ज्यादा उनका फैंस के लिए जो व्यवहार है, वह लोगों को पसंद आता है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पैपराजी के सामने पोज करने के बाद जब शहनाज गिल इवेंट प्लेस में एंट्री लेने जाने से पहले खुद चलकर फैंस के पास आती हैं और उनके साथ तस्वीरों के लिए पोज करती हैं। 

आपको बता दें, बीते दिनों शहनाज गिल थाईलैंड में वेकेशन मना रही थीं। सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वालीं शहनाज गिल थाईलैंड से  लगातार अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और सिजलिंग फोटोज शेयर कर रही थीं।

शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर इतनी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है कि जब भी एक्ट्रेस कुछ नया पोस्ट करती हैं, फैंस लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर देते हैं।