RBI

RBI स्‍कूलों में करा रहा क्विज, जीत सकते हैं 5 हजार रुपये

झारखंड
Spread the love

  • 82 विद्यालय के 246 विद्यार्थी प्रतियोगिता में होंगे शामिल

गिरिडीह। वित्तीय साक्षरता विषय पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) स्‍कूलों में क्विज प्रतियोगिता करा रहा है। इसमें 82 विद्यालय के 246 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें भाग लेकर विद्यार्थी 5 हजार रुपये तक जीत सकते हैं। प्रतियोगिता समन्वयक बैंक ऑफ इंडिया की जमुआ शाखा बीसी योगेश कुमार पांडेय बनाए गए हैं।

अग्रणी जिला प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कक्षा 8, 9 और 10 में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए एक अखिल भारतीय क्विज का आयोजन कर रहा है। यह क्विज प्रखंड स्तर पर सरकारी, नगर निगम विद्यालयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए शुरू किया जा रहा है। जिला, राज्य और आंचलिक जैसे विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन के साथ ही समाप्त होगा।

जिले के एसआरके डीएवी सरिया में 1मई, जगदीश प्रसाद कुशवाहा कंपिटेंट कॉलेज भंडारों जमुआ में 2 मई, +2 उच्च विद्यालय गावां में 3 मई और सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह में 4 मई को क्विज प्रतियोगिता होगी।

सरिया में सरिया प्रखंड के 8 विद्यालय से 24 विद्यार्थी, बगोदर प्रखंड के 6 विद्यालय से 18 विद्यार्थी, डुमरी प्रखंड के 7 विद्यालय से 21 विद्यार्थी, बिरनी प्रखंड के 7 विद्यालय से 21 विद्यार्थी प्रतियोगी होंगे। एडमिन मैनेजर बबन नोडल अधिकारी बनाए गए है।

भंडारो में जमुआ प्रखंड के 6 विद्यालय से 18 विद्यार्थी, धनवार प्रखंड के 7 विद्यालय से 21 विद्यार्थी, देवरी प्रखंड के 3 विद्यालय से 9 विद्यार्थी प्रतियोगी होंगे। बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी नोडल अधिकारी बनाए गए है।

गावां में गावां प्रखंड के 7 विद्यालय से 21 विद्यार्थी, तीसरी प्रखंड के 4 विद्यालय से 12 विद्यार्थी प्रतियोगी होंगे। शाखा प्रबंधक गावां प्रशांत कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

गिरिडीह में गिरिडीह प्रखंड से 5 विद्यालय से 15 विद्यार्थी, बेंगाबाद प्रखंड से 6 विद्यालय से 18 विद्यार्थी, गांडेय प्रखंड के 6 विद्यालय से 18 विद्यार्थी, पीरटांड़ प्रखंड के 10 विद्यालय से 30 विद्यार्थी प्रतियोगी होंगे। मार्केटिंग ऑफिसर आकाश कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

जिले के विद्यालय 82 और 246 प्रतियोगी विद्यार्थी हैं। परीक्षा केंद्र कक्ष में प्रतियोगियों को 8 बजे पहुंच जाना है। प्रश्‍नोत्तरी 8.30 बजे उपलब्ध करा दिया जायेगा। परीक्षा 9 बजे समाप्त हो जायेगी।

इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5000 नकद और मोमेंटम मिलेगा। द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 4000 नकद और मोमेंटम एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 3000 नकद और मोमेंटम केंद्र पर ही मिलेगा।