RANCHI: ओरमांझी में तेज रफ्तार का कहर, 5 बारातियों की मौके पर मौत, 20-25 लोग घायल

झारखंड
Spread the love

रांची। लापरवाही दूसरों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं।

घटना सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी चौक के समीप हुई है। सभी मृतक और घायल अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव के रहने वाले हैं। घटना सोमवार की देर रात करीब दो बजे की है। सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सांडी निवासी कार्तिक महतो की पुत्री की शादी थी। अनगड़ा से बारात पहुंची थी। बाराती सब लड़की के घर पास सड़क किनारे खड़े थे,  इसी बीच तेज रफ़्तार में कार आई और बारातियों को रौंद दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।