राष्‍ट्रपति से मिले व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठन के पदधारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठन के पदधारियों ने राजभवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से 26 मई को शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों के साथ ही राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े कई बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता के क्रम में राष्‍ट्रपति ने प्रदेश के आर्थिक विकास के साथ रोजगार सृजन में उत्कृष्ट भूमिका और योगदान के लिए स्टेकहोल्डर्स की प्रशंसा की।

मौके पर झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी और निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा ने झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल के तौर पर किये गए प्रयासों और व्यापार जगत की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजभवन द्वारा किये गए सहयोग के प्रति उनका का आभार भी जताया।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा के अलावा मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ, विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, देवेश अजमानी, अनिल अग्रवाल, निखिल पोद्दार शामिल थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।