गया पुलिस ने की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

अपराध देश बिहार
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। गया पुलिस ने हत्‍या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी रामतरण प्रसाद ने 25 नवंबर, 2022 को पुलिस को लिखित आवेदन दिया था। इसमें कहा था कि खेत की आर काटने का विरोध करने पर अभियुक्तगणों द्वारा लाठी डंडे एवं खंती से मारपीट किया गया।

उसने लिखा कि इस घटना में चोट लगने से मेरी पत्नी का सि‍र फट गया। पुत्र का भी हाथ कट-फट गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना ने कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में लगातार छापेमारी कर कांड के मुख्य आरोपी अनिरूद्ध कुमार को गिरफ्तार किया गया। थाना स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *