बड़बिल टाउनशिप में हुई हत्‍या का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। पुलिस ने 1 मई, 2023 को ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल टाउनशिप में हुई दिनदहाड़े हत्‍या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी हो कि बड़बिल टाउनशिप के वार्ड संख्या 6 के मोनी टावर के निकट सुनील सिन्हा उर्फ भोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बड़बिल पुलिस ने घटना के चार दिनों के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। इस हत्‍याकांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कि‍या। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने में रज्जी ऊर्फ सुखबिंदर कौर नामक महिला का हाथ है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण महांतो की वह खास सहकर्मी थी। चुनाव जीतने के बाद लक्ष्मण ने भोला को अपना खास बना लिया। लक्ष्मण धीरे-धीरे सुखबिंदर कौर से दूरी बनाना शुरू कर दिया। यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।

इससे नाराज होकर रज्जी ने भोला को रास्‍ते से हटाने की साजिश रची। शाकिर हुसैन से भोला को रास्ते से हटाने की बात कही। रज्‍जी के साथ शाकिर का काफी दिनों से अवैध संबंध था। भोला को रास्‍ता से नहीं हटाने पर दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंध को दुनिया के सामने उजागर कर देने की धमकी दी। तब शाकिर ने झारखंड के चक्रधरपुर से 2 सुपारी किलर रियासत हुसैन और रबी को 30 अप्रैल को बड़बिल बुलाया। सुपारी किलर 1 मई को भोला की हत्या कर फरार हो गए।