अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में बदलेगा ‘मोचा’, जानें अपडेट

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के अन्‍यंत प्रचंड रूप धारण कर सकता है। अभी दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित गहन दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। एक चक्रवाती तूफान में तीव्र हो गया है। तूफान को ‘मोखा’ के रूप में उच्चारित किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार तूफान 11 मई, 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 5.30 बजे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण-पश्चिम, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 1210 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सितवे (म्यांमार) से 1120 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है।

चक्रवात के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और आज यानी 11 मई की मध्यरात्रि के आसपास धीरे-धीरे तीव्र होकर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में  परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद इसके धीरे-धीरे मुड़ने और 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर शाम के आसपास एक अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र हो सकता है।

यह 13 मई  की शाम के आसपास अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा। इसके बाद 14 मई की सुबह से इसके थोड़ा कमज़ोर होने की सम्भावना है। पूर्वाह्न के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और 145 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा गति के झोकों के साथ पार करने की संभावना है।