Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : बारिश होती रहेगी, इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में लगातार बारिश होती रहेगी। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात होने की भी आशंका है। इससे लोगों को सावधान रहने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 मई को दी।

तापमान में गिरावट होगी

राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री से‍ल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

2 मई को आंधी संभव

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

3 मई को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षि‍णी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

4 मई को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 4 मई को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

5 मई को यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिणी भागों में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।

6 और 7 मई की स्थिति

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।