Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। कल यानी 22 मई को कई जिलों में लू चलेगी। राज्य में कुछ जगहों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 मई को दी है।
तापमान में गिरावट होगी
राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
23 से 25 मई को यहां वर्षा
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
26 और 27 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
28 मई को यहां बारिश
राज्य में कहीं-कहीं स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां के लिए अलर्ट जारी
राज्य में कहीं-कहीं 23 से 26 मई तक गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
इन जिलों में चलेगी लू
23 मई को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है।
बादल देखकर सतर्क हो जाएं
आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।
23 मई का तापमान
