Jharkhand : प्राइवेट स्‍कूलों को मिला टास्‍क, आया ये रिजल्‍ट, रद्द हो सकती है मान्‍यता

शिक्षा झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के CBSE/ICSE से संबद्ध स्‍कूलों को टास्‍क दिया गया है। इसका परिणाम संतोषजनक नहीं आया है। इसे देखते हुए रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्‍कूलों को प्राचार्य को पत्र लिखा है। अब स्‍कूल पर मान्‍यता रद्द होने का खतरा भी मंडराने लगा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 6 मई को जारी पत्र में लिखा है कि UDISE+ 2022-23 अंतर्गत Child Mandatory Field का अद्यतीकरण अनिवार्य रूप से 31 मार्च, 2023 तक किया जाना था। हालांकि अब तक यह काम पूरा नहीं हुआ है, जो खेद का विषय है।

यह कार्य प्रत्येक विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है। इस कार्यालय द्वारा निजी विद्यालयों के Whatsapp Group एवं अन्य माध्यम यथा मेल/BRP/CRP के माध्यम से समय-समय पर विद्यालयवार अद्यतन प्रगति से अवगत कराया जाता रहा है। अब तक आपके द्वारा इस कार्य को पूरा नहीं किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक पत्र का हवाला दिया है। विद्यालयवार UDISE+ 2022-23 अंतर्गत Child Mandatory Field के अद्यतीकरण संबंधी 4 मई, 2023 तक का आंकड़ा संलग्न किया है।

कहा है कि कई विद्यालयों द्वारा अबतक 2021-22 से 2022-23 का प्रोग्रेशन भी नहीं किया गया है। इस संबंध में निर्देश दिया जाता है कि 8 मई, 2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में विद्यालय से संबंद्धता बोर्ड (CBSE /ICSE)को मान्यता रद्द करने संबंधी सूचना भेज दी जाएगी।

ये है विद्यालयवार आंकड़ा