टाटा स्टील ने महिला दिवस पर सामूहिक पौधरोपण अभियान चलाया

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टाटा स्टील परिवार ने फॉरेस्ट ट्रेल, मरीन ड्राइव में जमशेदपुर की महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक सामूहिक पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान का आयोजन टाटा स्टील द्वारा टाटा स्टील यूटिलिटीज ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से किया गया।

इस ग्रीन पहल का लक्ष्य लगभग 150 पौधे लगाना है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए पारिस्थितिकीय संतुलन और स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में योगदान देगा।

अभियान में टाटा स्टील व ग्रुप कंपनियों की महिला कर्मचारियों, गृहणियों और नौकरीपेशा प्रोफेशनलों आदि ने सक्रिय हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रतिभागियों के बीच ई-सर्टीफिकेट तथा पांच किलोग्राम खाद का वितरण किया गया। उन्हें एक पौधा लगाने और उसे गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह पौधारोपण अभियान जमशेदपुर की सभी महिलाओं के लिए कल भी जारी रहेगा। वे कल इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

टाटा स्टील ने अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने, समर्थन देने और एकजुट होकर नारीवाद की भावना का जश्न मनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।