अंधाधुंध फायरिंग से फिर दहला अमेरिका: टेक्सास के मॉल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। अंधाधुंध फायरिंग से अमेरिका एक बार फिर दहल उठा है। ताजा मामला टेक्सास के डलाश शहर का है, जहां मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

टेक्सास के डलाश स्थित मॉल में एक बंदूकधारी व्यक्ति ने गोली मार कर 9 लोगों की हत्या कर दी, जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जहां पर एक व्यक्ति ने आधी रात को अपने पड़ोसी के घर में घुस कर गोली चलाना शुरू कर दिया था। गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया था।

गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। डलास शहर के पुलिस चीफ ब्रायन हार्वे ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि बंदूकधारी ने अकेले ही यह काम किया था। जिसे कि प्रीमियम आउटलेट्स मॉल के बाहर गोलीबारी शुरू करने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने ढेर कर दिया।

मेडिकल सिटी हेल्थकेयर ने बताया कि उनके ट्रॉमा सेंटर में 8 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की उम्र 5 साल से 61 साल तक बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल ने भी उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टीवी में दिखाए जाने वाले एरियल व्यू में देखा जा सकता था कि टेक्सास के डलाश शहर के मॉल में गोलीबारी शुरू होने के बाद सैंकड़ों लोग अपने हाथ को ऊपर उठाए मॉल से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में पुलिस वाले पहरा देते भी दिखे।

एक अज्ञात चश्मदीद ने मीडिया को इस घटना के बारे में बताया है। चश्मदीद ने बताया कि बंदूकधारी फुटपाथ के नीचे चल रहा था और वह बस गोलियां दागे जा रहा था। मॉल के बाहर फुटपाथ पर खून और लाशों को ढकने वाली सफेद चादर को देखा जा सकता था। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शूटिंग को एक त्रासदी बताया है और कहा है कि राज्य लोकल निवासियों को हर तरह की सहायता करने के लिए तैयार है।