डिलीवरी के 12 घंटे तक बच्चे की नहीं देखी शक्ल, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया
Spread the love

ब्रिटेन। एक महिला ने डिलीवरी के बाद 12 घंटे तक बच्चे की शक्ल नहीं देखी। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि यह उसका ही बच्चा है। उस ब्रिटिश महिला का नाम क्लेयर वीजेमन है।

उक्त ब्रिटिश महिला ने अपने ही घर की रसोई में बच्चे को जन्म दिया। उसने बताया कि उसे इस बात कोई आभास ही नहीं था कि वह गर्भवती है। उसके शरीर में एक और नन्हीं सी जान भी है। ऑक्सफोर्ड की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड का नाम बेन हनी है।

उस दिन वह अपने किचन में काम कर रही थी। अचानक उसे दर्द महसूस हुआ। उसने अपनी मां को मदद के लिए बुलाया। उसकी मां ने जब उसकी हालत देखी तब वह चीख पड़ी। कुछ ही समय में उसने बेटे को जन्म दे दिया। इसके 5 मिनट के बाद एंबुलेंस पहुंची। मां-बेटे को लेकर अस्पताल में पहुंच गई। उसके बाद भी उसे भरोसा नहीं था कि वो बच्चे को जन्म दे सकती है।

क्लेयर वीजेमन ने बताया कि उसके नॉर्मल पीरियड सर्कल चल रहे थे। उसका वजन भी नहीं बढ़ा था। वह सामान्य जिंदगी जी रही थी। पार्टियां करती थी। खूब वाइन पीती थी। सामान्य परेशानियों की वजह से सामान्य दवाइयां भी खा रही थी। इसके बाद भी डिलीवरी होने पर उसे यकीन नहीं हो रहा था।