Jharkhand : आज कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में रविवार को तेज हवा चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कहीं-कहीं हल्कीो बारि‍श भी हो सकती है। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा। यहां कुछ जगहों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। केंद्र के मुताबिक 8 और 9 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

राज्य में अगले दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। रात के तापमान में अगले तीन से चार दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।