झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, अध्‍यक्ष बने बिनोद सिंह

झारखंड
Spread the love

पाकुड़। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव मध्य विद्यालय धनुषपूजा में 4 मई को हुआ। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पाकुड़ सदर अंचल कमेटी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से बिनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष, बद्री रविदास को सचिव एवं सुधीर कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा विजय नंदन त्रिवेदी एवं सोमा भट्टाचार्य को उपाध्यक्ष, कपूर कुमार महतो को संयुक्त सचिव, राजीव लोचन त्रिवेदी को अंकेक्षक और दिलीप कुमार राय को मीडिया प्रभारी चुना गया।

मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के लिए काम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पंडित, प्रधान सचिव मिथिलेश कुमार ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी।

मौके पर शिक्षक ललित कुमार मंडल, प्रदीप मालाकार, सुकुमार सिंह, रियाजूद्दीन अंसारी, पोखन महतो, सुनिल कुमार मंडल, संगीता कुमारी, अनुप लाल साहा, चन्द्रशेखर मंडल, प्रेमचंद महतो, श्रीकांत सुमन, मनोज मंडल समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।