साल का पहला चंद्रग्रहण कल, इस समय से होगा शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। कल 4 घंटे से अधिक समय तक पेनुम्ब्रा चंद्रग्रहण लगेगा। इस वर्ष का यह पहला चंद्रग्रहण है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक जब पृथ्वी की स्थिति सूर्य और चांद के बीच होती है, लेकिन चांद पृथ्वी के सीध में नहीं होता, बल्कि उसकी छाया के बाहरी या धुंधले हिस्से से होकर गुजरता है तो इस स्थिति को पेनुम्ब्रा के रूप में जाना जाता है। इसके परिणामस्वरुप पेनुम्ब्रा चंद्रग्रहण देखने को मिलता है। इस स्थिति में पृथ्वी की उपछाया चांद पर पड़ती है।

पेनुम्ब्रा चंद्रग्रहण में पृथ्वी की उपच्छाया बहुत हल्की है, इसलिए इसे पहचानना कठिन हो सकता है। यह चंद्रमा के ऊपरी सतह पर दिखती है। चंद्र ग्रहण समझने का सबसे अच्छा समय अधिकतम ग्रहण के आसपास है, जब चंद्रमा का एक किनारा दूसरे की तुलना में थोड़ा गहरा दिखाई देता है।

केंद्र के मुताकि चंद्रग्रहण 5 मई की रात रात 8:42 बजे से 6 मई की सुबह 1.03 बजे तक दिखाई देगा। चंद्रग्रहण की अवधि लगभग साढ़े चार घंटे है। यह इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी है।