Tihar Jail : तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवॉर, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्‍या

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अंदर गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की निर्मम हत्या कर दी गई। हमला योगेश टुंडा ने टिल्लू पर किया था। टिल्‍लू ताजपुरिया रोहिणी कोर्ट शूटआउट का आरोपी था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन के होश उड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ की 8 नंबर जेल में बंद था। वह नीरज बवाना गिरोह का सदस्य था। घटना सुबह की बताई जा रही है।

जेल अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी था। प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया। उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अक्षत कौशल ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे डीडीयू अस्पताल से दो यूटीपी के संबंध में सूचना मिली जिन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक सुनील उर्फ ​​टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति रोहित का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।