गाय-भैसों की देखभाल करने वाली लड़की बनी जज

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

राजस्‍थान। कहा जाता है कि प्रतिभा छुपती नहीं है। विपरीत परिस्थिति रहने के बाद भी अपनी राह बना लेती है। अपनी प्रतिभा की बदौलत ही गाय-भैसों की देखभाल करने वाली लड़की जज बनने जा रही है।  

यह कमाल करने वाली सोनल शर्मा है। वह सूबे के जयपुर के प्रताप नगर ही रहने वाली है। उसे राजस्थान न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2018 की वेटिंग लिस्ट में जगह मिली है। इसका बुधवार को रिजल्ट घोषित किया गया था। सोनल ने बताया कि डेयरी उनके परिवार की रोजी-रोटी का साधन है। इसलिए वे और उसके भाई-बहन पिता के साथ गाय-भैसों की देखभाल करने में हाथ बंटाती है। गोबर पाथने तक का काम करते हैं। सोनल का ज्यादा समय तबेले में बीतता था। खाली समय में वे पढ़ाई करती थीं। 

सोनल के पिता ख्यालीलाल शर्मा कई साल से डेयरी चला रहे हैं। उन्होंने जसबीर से प्रेम विवाह किया था। सोनल का जन्‍म 7 दिसंबर, 1993 को हुआ है। वह बचपन से ही होनहार रही है। उसने स्कूल और कॉलेज में भी कई मेडल जीते। सोनल कहती हैं कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। डेयरी से मेरा घर चलता है। इसलिए मुझे पापा के साथ हाथ बंटाना अच्छा लगता है।