Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 2 मई, 2023

मेष

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की आशंका है। बॉस काफी नाराज रहेंगे। इसी तरह से गलतियां दोहराते रहेंगे तो नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। इस यात्रा से केवल समय और पैसा ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहने वाला है।

वृष

व्यापारी को हाल में किए निवेश का दोगुना फायदा हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। मुमकिन है हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक दूसरे के साथ अधिक समय भी बिताएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो फूड पोइज़निंग हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

मिथुन

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की बड़ी तरक्की हो सकती है। प्रिय की ओर से कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी करते हैं तो कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही नहीं करें। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है।

कर्क

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। अगर उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे, लेकिन मेहनत और सूझबूझ से सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी की गुस्सैल स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। मुमकिन है बड़ा झगड़ा भी हो। दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त आराम भी करना होगा।

सिंह

व्यापारियों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। तारीफ भी कर सकते हैं। इससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि कुछ समय से पिता की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो यह कुछ कम हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

कन्या

नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत सफल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो किसी कारणवश यह काम बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

तुला

कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकता है। बेहतर होगा सकारात्मक रहें। ईश्वर पर भरोसा रखें।कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अगर लंबे समय से मनचाही ट्रांसफर का इंतजार है तो मुमकिन है कोई अच्छी खबर मिले। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक

कामकाज में व्यस्त रहने के कारण स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। परिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

धनु

भूमि मकान से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारी कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसा लेने से बचें। भविष्य में दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

मकर

रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। किसी गलतफहमी की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। गलत बर्ताव मुश्किलें बढ़ा सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।

कुंभ

अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। जरूरी कागज साथ रखना नहीं भूलें नहीं तो यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री करना चाहते हैं तो अच्छा अवसर है। जीवनसाथी कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। खट्टी मीठी नोकझोंक होने की संभावना है। सेहत की बात करें तो किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।

मीन

दफ्तर में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा नहीं करें अन्यथा धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)