बुद्ध पूर्णिमा पर रांची के टाना भगत स्टेडियम में 4 हजार लोगों ने किया सामूहिक मेडिटेशन

झारखंड
Spread the love

रांची। योग विद्या प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट ने 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया। इसमें करीब 4000 लोगों ने एक साथ बैठकर मैडिटेशन किया। पूर्णिमा के दिन मेडिटेशन करने के महत्व के बारे में बताया गया।

मास्टर चोआकाक सुई द्वारा बताई गई द्वि-ह्रदय ध्यान तकनीक द्वारा सभी ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से मेडिटेशन किया। टाना भगत स्टेडियम में प्राणिक एक्सपो का भी कैंप लगाया गया था। इसमें लोगों ने नि:शुल्क प्राणिक उपचार कराकर इसका लाभ उठाया।

इस मेडिटेशन को कराने का उद्देश्य इसके माध्यम से समाज में प्रेम, दया, सद्भावना, आपसी सामंजस्य जैसी सकारात्मक भावना का संचार होना था। कैंप में surendranath, Dav gandhinagar, Dav hehal, G&H high school, Dav kapil dev, khelgaon school, Manan Vidya, corona nd crown public, sarla birla Cambrian public, Bridgeford, firayalal and Guru Nanak स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।

विभिन्न संस्था और संस्थाओं के लोगों ने मेडिटेशन करने के लाभ के बारे में जाना। इसे करने की तकनीक का अभ्यास कर इसका अनुभव प्राप्त किया। प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट द्वारा और भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जाती है। अगले 4 जून की पूर्णिमा को भी स्वर्ण भूमि हाल में नि:शुल्क मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 500 लोगों एक साथ बैठकर मेडिटेशन करेंगे। संस्था का उद्देश्य सुंदर स्वस्थ खुशहाल झारखंड बनाने में योगदान देना है।