रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान का हुआ शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • शाम 5 बजे तक मतदाता दे सकेंगे वोट

रांची। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण आरंभ हो गया है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए हैं। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें 62 शहरी एवं 343 ग्रामीण है। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं, जिसमें 173550 पुरुष एवं 162184 महिला है।

मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवम् केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी पुख्ता  इंतजाम किये गए हैं।

आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं कि सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इन केंद्रों पर उनके बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, पीने के पानी, शौचालय, मेडिकल, व्हीलचेयर आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।