train

कुर्मी समाज के जन आंदोलन की वजह से रद्द रहेंगी ये ट्रेंने

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। कुर्मी समाज के जन आंदोलन की वजह से 7 और 8 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द रहेगी। यह जानकारी रांची रेल मंडल ने दी।

खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर रेल खंड के अंतर्गत खेमाशुलि स्टेशन और आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल रेल खंड के अंतर्गत कुसतौर स्टेशन पर कुर्मी समाज द्वारा रेल पटरी पर 5 अप्रैल, 2023 से जन आंदोलन कर रहे हैं। इसकी वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेंने रद्द रहेंगी।

1. ट्रेन संख्या 18085  खड़गपुर-रांची मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 18086 रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 08695 बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर स्पेशल यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल एवं 8 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 08696 रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

8. ट्रेन संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

9. ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

10. ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

11. ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।

12. ट्रेन संख्या 18616  हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 7 अप्रैल, 2023 को रद्द रहेगी।